खो गया वो दोस्त जो दिल के करीब था,
दोस्ती का आलम भी कितना दिलफरेब है।
दोस्ती का आलम भी कितना दिलफरेब है।
कल रात मेरे एक बहुत ही करीबी दोस्त ने एक छोटे से मुद्दे पर असहमति के बाद अपनी राहें मुझसे अलग कर लीं । ऐसे में मुझे ये शेर याद आ रहा है कि सच में दोस्ती का आलम कितना दिलफरेब है।
बात कोई बहुत लंबी चौडी नहीं थी...सिर्फ बैठे बैठे चर्चा चल पडी तो उसका कहना था कि अगले सैशन में बच्चे का स्कूल बदलना है। मैंने शहर के एक नामी स्कूल का नाम ले दिया तो वो भडक उठा कि वो तो हिंदी मीडियम स्कूल है...उसमें अपने बच्चे का दाखिला करवाने की बात सोची भी कैसे जा सकती है।मैंने कहा कि इसमें दिक्कत क्या है तो कहने लगा कि हिंदी मीडियम स्कूल के बारे में तो सोचना भी पाप है। मैंने पूछा कि क्या हिंदी मीडियम स्कूल स्कूल नहीं होते या हिंदी मीडियम स्कूल में पढने वाले बच्चे नहीं होते? वास्तव में तो हिंदी मीडियम स्कूलों में बच्चों को जो संस्कार मिल रहे है या जो मिल सकते हैं वो अंग्रेजी में संभव ही नहीं। मैने उसे याद दिलाया कि मैँने और तुमने भी तो हिंदी मीडियम स्कूल में ही पढकर जिला और राज्य स्तर तक की मैरिट लिस्ट में नाम कमाया था। इसी बात पे मेरा वो दोस्त भडक उठा और ये कहकर चल दिया कि अपनी दोस्ती का क्या फायदा जब अपनी सोच ही नहीं मिलती।
मेरी अंग्रेजी मीडियम स्कूलों से कोई दुश्मनी नहीं है पर बात एक अच्छे स्कूल की है....किसी शहर में कोई हिंदी मीडियम स्कूल बहुत अच्छा होता है तो कहीं कोई अंग्रेजी मीडियम स्कूल। समय, स्थान और परिस्थिति के अनुसार हिंदी मीडियम और अंग्रेजी मीडियम दोनों ही अच्छे हो सकते हैँ। वैसे मेरा तमाम दोस्तो से अनुरोध है कि वो भी अपने विचार दें कि क्या अच्छा है । मैं जानना चाहता हूं कि क्या मैं वाकई में गलत हूँ। आप बताइए कि हिंदी मीडियम स्कूल अच्छा होता है या अंग्रेजी मीडियम स्कूल। और आप अपने बच्चे के लिए कैसा स्कूल चुनना चाहेंगे।

0 comments:
Post a Comment