दीवाली पर मैं कंप्यूटर लेना चाहती हूं, उलझन यह है कि लैपटॉप लूं या डेस्कटॉप। मेरा बजट करीब 30 हजार रुपये है। स्वाति जौहरी, ग्रीन पार्क
इस बजट रेंज में आपको एंट्री लेवल से ऊपर के लैपटॉप और अच्छे डेस्कटॉप मिल जाएंगे, लेकिन यह देखना होगा कि आपकी जरूरत क्या है। क्या आप घर बैठे कंप्यूटर ज्यादा इस्तेमाल करेंगे या काम के सिलसिले में आप मोबाइल रहते हुए ज्यादा कंप्यूटिंग करते हैं। लैपटॉप को मेंटेन करना आसान है जबकि कंप्यूटर को घर में रखने के लिए जगह चाहिए। लेकिन फीचर्स की बात करें तो अगर 30 हजार का लैपटॉप खरीदेंगे तो इसी दाम में आपको डेस्कटॉप कंप्यूटर में ज्यादा फीचर मिल जाएंगे। सहूलियत के मद्देनजर आप लैपटॉप खरीदने का ही मन बना चुके हैं तो इस रेंज में भी आपको ठीक-ठाक प्रॉडक्ट मिल जाएंगे, जिन्हें खरीदने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। 30 हजार की रेंज लैपटॉप की शॉपिंग करते हुए ब्रैंड से भी बड़ी बात उसका कंफिग्युरेशन है। आपको प्रोसेसर में डीलर क्या ऑफर कर रहा है? इंटेल कोर 2 डिओ प्रोसेसर - टी 8300 या 7500 या 5800 मिल जाए तो बहुत अच्छा है। वरना कंपनियां कम रेंज में इंटेल सेलेरॉन या थोड़ा ऊपर में पेंटियम प्रोसेसर मिलते हैं। इसके अलावा, सिस्टम मेमरी पर जरूर ध्यान दीजिए। मिडल रेंज में यह अगर 2 जीबी तक मिल जाए तो बढ़िया है, वरना खरीदने के बाद आपको इसे अपग्रेड कराना पड़ेगा। ग्राफिक्स संबंधित काम आप ज्यादा करना चाहते हैं आपको इसकी मेमरी की जरूरत पड़ेगी। हार्ड डिस्क डाइव मेमरी यानी एचडीडी भी अहम है। 40 जीबी का कुछ फायदा नहीं है, कम से कम 60 जीबी हो तो ठीक है। चेक करें कि क्या कोई 120 जीबी आपको इस रेंज में दे सकता है। वरना यह भी आपको बाद में अपग्रेड कराना पड़ेगा। अगर आपको लैपटॉप लेकर घर से बाहर ज्यादा निकलना पड़ता है तो इसका वजन कम से कम और बैटरी लाइफ ज्यादा से ज्यादा होना चाहिए, लेकिन ये दोनों फीचर्स जितने अच्छे होते हैं, दाम उतने ही ज्यादा होते हैं। यह भी तय कर लें कि डीलर आपको जेनुइन विंडोज विस्टा दे रहा है। यहां पैसे बचाने के लिए ओरिजिनल सॉफ्टवेयर से समझौता मत कीजिए, क्योंकि ऐसा करना बाद में महंगा पड सकता है। कम बजट रेंज में आपको विस्टा होम बेसिक मिलेगा। लेकिन दीवाली की बारगेन में कोई विस्टा होम प्रीमियम ऑफर कर दे तो बल्ले-बल्ले, क्योंकि काम तो आपको ऑपरेटिंग सिस्टम पर ही करना पड़ता है। ये जितना बढ़िया होगा, काम का एक्सपीरियंस उतना ही अच्छा होगा। फेस्टिवल सीजन में आपको कुछ कंपनियां या डीलर फ्री वेबकैम जैसे ऑफर भी दे सकते हैं, लेकिन यह जरूर ध्यान रखिए कि क्या वह आपको अच्छा एंटी वायरस दे रहा है कि नहीं। और अगर दे रहा है तो उसका लाइसेंस कितने वक्त तक के लिए वैलिड है। अगर आपको घर पर या एक जगह पर बैठकर ही काम ज्यादा करना है तो हम आपको डेस्कटॉप कंप्यूटर ही रिकमेंड करेंगे, क्योंकि आपको इतने दाम में लैपटॉप से कहीं पावरफुल कंप्यूटर मिल जाएगा। तय आपको करना है कि आपकी जरूरत क्या है, फैसला आसान हो जाएगा।
6 tips for smarter insurance planning
2 days ago
2 comments:
आप विंडोज़ पर कंप्यूटर मत लें। लिनेक्स पर आधारित लें। इसमें पैसों की बचत, एंटी वायरस से छुट्टी और इस पर वह सब काम के सकती हैं जो कि विंडोज़ पर कर सकती हैं हां कुछ खेल नहीं खेल सकते हैं।
लिनेक्स पर युबुंटू डिस्ट्रीब्यूशन पर आधारित लें। यह डेस्कटॉप तथा लैपटॉप दोनो के लिये अच्छा है।
डेल ने मिनी ९ तथा एचपी ने नोटबुक निकले हैं यह युबुन्टू पे आधारित हैं और बीस हज़ार के अन्दर हैं। यह दोनो बाहर निकल आये हैं भारत में ज्लद ही लॉंच होने वाले हैं।
Hello !.
You re, I guess , probably curious to know how one can collect a huge starting capital .
There is no need to invest much at first. You may commense to get income with as small sum of money as 20-100 dollars.
AimTrust is what you haven`t ever dreamt of such a chance to become rich
The firm represents an offshore structure with advanced asset management technologies in production and delivery of pipes for oil and gas.
It is based in Panama with offices around the world.
Do you want to become really rich in short time?
That`s your choice That`s what you desire!
I feel good, I began to get income with the help of this company,
and I invite you to do the same. If it gets down to choose a correct companion utilizes your savings in a right way - that`s it!.
I take now up to 2G every day, and my first investment was 500 dollars only!
It`s easy to start , just click this link http://yfonyfibe.1accesshost.com/ejyjot.html
and lucky you`re! Let`s take this option together to feel the smell of real money
Post a Comment