आर्थिक मंदी का असर उद्योग जगत के अलावा अब विवाह करने जा रहे लोगों के जीवनसाथी के चुनाव पर भी दिखने लगा है। विवाह के लिए अब नौकरी करने वाली लड़कियों को ज्यादा पसंद किया जा रहा है। किसी समय विदेश में बसे आईटी प्रोफेशनल से शादी करना लड़कियों का ख्वाब होता था , लेकिन अब अमेरिकी संकट के चलते इनसे लड़कियां कतराने लगी हैं।
लड़कियां अब मैकेनिकल इंजीनियर और सरकारी कर्मचारी जैसी परंपरागत नौकरियों वाले पुरुषों को ज्यादा पसंद कर रही हैं , जबकि पुरुष घरेलू पत्नी के विचार को त्याग कर नौकरीपेशा लड़कियों पर नजर टिका रहे हैं।
मेट्रिमोनी सर्च पोर्टल shadi.com के बिजनेस हेड , विभास मेहता का कहना है , ' वित्तीय तौर पर सभी के ऊपर बोझ पड़ा है और लोग इस समय बेहतर आर्थिक स्थिरता पसंद कर रहे हैं। shadi.com पर पत्नी के रूप में नौकरीपेशा लड़कियों को खोजने वाले दूल्हों की संख्या में लगभग 15 फीसदी का इजाफा हुआ है। ' शादी के लिए पहले आईटी सेक्टर में काम करने वाले एनआरआई लड़कों की मांग बहुत अधिक थी , लेकिन अब bharatmatrimoni.com पर इन्हें मिलने वाले रिस्पॉन्स में 25-30 फीसदी की कमी आई है। इसके अलाव इनवेस्टमेंट बैंकरों और वित्तीय प्रोफेशन से जुड़े लोग भी अब पसंदीदा नहीं रह गए हैं। bharatmatrimoni.com के मालिक और कॉन्सिम इंफो प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ मुरुगवेल जानकीरामन का कहना है , ' घरेलू आईटी उद्योग में अभी तक छंटनी की कोई बात नहीं हो रही है इसलिए देश के आईटी प्रोफेशनल्स की मांग अभी भी बनी हुई है।
जानकीरामन के अनुसार , घरेलू आईटी उद्योग में एक साल से कम का अनुभव रखने वाले लोगों की नौकरी पर ज्यादा खतरा है। उनका कहना है , ' ऐसे लोगों के पास अभी विवाह के लिए कुछ साल बाकी हैं। भारत में पुरुषों की विवाह की औसत आयु 26 से 28 साल के बीच है और आमतौर पर इस आयु वर्ग के लोग नौकरी में 2 साल से अधिक का अनुभव रखते हैं। ' कुछ समय पहले तक विवाह के बारे में गंभीरता से सोच रहे बहुत से लोगों ने अभी इस योजना को कुछ समय के लिए टाल दिया है। इससे उन्हें मनपसंद जीवनसाथी खोजने के लिए अधिक समय भी मिल गया है। नोएडा की एक आईटी कंपनी में काम करने वाले 27 साल के गौरव शर्मा भी इन्हीं लोगों में शामिल हैं। उन्होंने बताया , ' खोजने में कोई बुराई नहीं हैं। अगर मुझे कोई टीचर मिल जाती है तो मैं अगले साल शादी करने के बारे में सोच सकता हूं। '
दुल्हन वही जो हर महीने सैलरी लाए
1:53 AM
|
|
This entry was posted on 1:53 AM
You can follow any responses to this entry through
the RSS 2.0 feed.
You can leave a response,
or trackback from your own site.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
2 comments:
Girdhar ji it is a most important artical and you are some important issue,on.
I will most send you some writing on this issue and I want that you most contact with me on my email adg9868573886@gmail.com I have feel very glad to read you article. Thanks
----Arun
Girdhar ji it is a most important artical and you are some important issue,on.
I will most send you some writing on this issue and I want that you most contact with me on my email adg9868573886@gmail.com I have feel very glad to read you article. Thanks
----Arun
Post a Comment